जयपुर। राजस्थान के भरतपुर इलाके में जाट आरक्षण की चिंगारी एक बार फिर सुलग गई है। शुक्रवार सुबह से भरतपुर- धौलपुर में जाट समाज के लोगों ने रेल और सड़क मार्गो पर चक्काजाम शुरू कर दिया है। ओबीसी में आरक्षण की मांग को लेकर ये लोग 15 दिन पहले ही सरकार को 23 जून से आंदोलन करने की चेतावनी दी थी।
आंदोलनकारी शुक्रवार सुबह से ही अलवर, भरतपुर, मथुरा, बेढ़म, डीग आदि जगहों पर सड़को और रेल्वे ट्रेक पर जमा हो गए है। एहतियातन बड़ी संख्या में आरपीएफ के जवान रेल्वे ट्रेक पर तैनात किए गए है। अलवर-मथुरा रेल्वे मार्ग पर बहज गांव में रेल्वे ट्रेक को रोक दिया गया है।
रतलाम मंडल पर फिलहाल नहीं प्रभाव
रतलाम मंडल से जुड़ी कुछ ट्रेन अलवर, भरतपुर, मथुरा होकर गुजरती है। मंडल के सहायक पीआरआई एम.के. पांडेय के अनुसार फिलहाल किसी ट्रेन के निरस्त अथवा स्थगित होने की सूचना नहीं है।
