• Wed. Aug 12th, 2026

कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, राज बब्‍बर, प्रिया दत्‍त सहित 21 नाम शामिल

BySurendra Jain

Mar 13, 2019

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने आज दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें यूपी व महाराष्ट्र के कुछ लोकसभा उम्मीदवारों के नाम हैं।

इस लिस्ट में 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। इसमें यूपी के मुरादाबाद से राजबब्बर, महाराष्ट्र के मुंबई नार्थ सेंट्रल से प्रिया दत्त कांग्रेस की उम्मीदवार होगी। इसके हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई बहराइच (सुरक्षित) से सावित्रि बाई फुले को टिकट दिया गया है। घोषित उम्मीदवारों में महाराष्ट्र के पांच और उत्तर प्रदेश के सोलह हैं। इसमें मुरादाबाद से राज बब्बर, कानपुर से श्रीप्रकाश जायसवाल और बहराइच से सावित्री फूले के नाम प्रमुख हैं।

error: Content is protected !!