• Tue. Sep 15th, 2026

मंदसौर कांड मामले में कलेक्टर,एसपी, सीएसपी निलंबित

BySurendra Jain

Jun 21, 2017

भोपाल। मंदसौर में 6 जून को हुए गोलीकांड के मामले में राज्यशासन ने मंदसौर जिले के तत्कालीन सीएसपी सांई कृष्णा एस. और एसपी ओ.पी. त्रिपाठी और कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। तीनों ही अधिकारियों को घटना के अगले ही दिन मंदसौर से हटाकर भोपाल में पदस्थ कर दिया गया था। सांई कृष्णा फिलहाल 8 वीं बटालियन छिंदवाड़ा में सहायक सैनानी और त्रिपाठी सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ है। कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह को भोपाल में उपसचिव बनाया गया था। मंदसौर गोलीकांड में 6 किसानों की मौत के मामले में बनाए गए जस्टिस जे.के. जैन आयोग में बतौर सचिव मप्र उच्च न्यायालय इंदौर खंडपीठ के संयुक्त आयुक्त रजनीश कसेरा को सचिव बनाया गया है। वे अपने मूल दायित्व के साथ यह कार्यभार संभालेंगे ।

error: Content is protected !!