• Thu. Aug 13th, 2026

दिग्विजय सिंह के खिलाफ फेसबुक पोस्ट करने पर भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर

BySurendra Jain

Mar 12, 2019

विदिशा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट डालने वाले भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राम रघुवंशी पर सिविल लाइन पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 एवं 294 के तहत आचार संहिता के उल्लंघन की एफआईआर दर्ज कर ली है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद यह पहली एफआईआर है।

सिविल लाइन टीआई राजेश सिन्हा ने बताया कि एक दिन पहले सोमवार की रात को नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र राठौर एवं कांग्रेस नेता आनंद प्रताप सिंह ने भाजपा नेता राम रघुवंशी के खिलाफ शिकायत थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि रघुवंशी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी की है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई है। इस तरह की पोस्ट से शहर की शांति व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसी शिकायत के आधार पर राम रघुवंशी के खिलाफ दो धाराओं में प्रकरण कायम किया गया है।

एक घंटे में हटा दी थी पोस्ट

इधर, भाजपा नेता राम रघुवंशी का कहना है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के पुलवामा हमले पर दिए गए बयान से आहत होकर उन्होंने फेसबुक पर 5 दिन पहले पोस्ट डाली थी। जिसे एक घंटे बाद ही हटा लिया था। उनका कहना था कि आचार संहिता लागू होने के बाद उन पर मामला दर्ज करना राजनैतिक साजिश है।

error: Content is protected !!