• Thu. Aug 13th, 2026

मोदी के मंत्री अनंत हेगड़े का विवादास्पद बयान: मुस्लिम बाप और ईसाई मां का बेटा ब्राह्मण कैसे हो गया, सबूत देंगे?

BySurendra Jain

Mar 11, 2019
खबर पक्की: बेंगलुरु, विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिम बाप और विदेशी ईसाई मां का बेटा ब्राह्मण कैसे हो सकता है। कर्नाटक के भटकल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने राजीव और राहुल के ‘गांधी’ होने पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं की ओर से भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में की गई एयरस्ट्राइक के सबूत मांगने को लेकर गांधी परिवार पर यह निशाना मारा ।
केंद्रीय मंत्री हेगड़े ने कहा, ‘उन्हें सबूत चाहिए, मुसलमान का बेटा (राजीव गांधी) कैसे ब्राह्मण हो गया, उसका कोई सुबूत देंगे ये लोग? मुसलमान बाप और विदेशी ईसाई मां से पैदा हुआ ये इंसान (राहुल गांधी) कैसे ब्राह्मण हो गया क्या इसका सुबूत देंगे?’
इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘मैं मजाक नहीं कर रहा। ऑन रिकॉर्ड बोल रहा हूँ, जब राजीव गांधी की मौत हुई, तब पहचान के लिए डीएनए टेस्ट करने को कहा गया। उस वक्त राहुल गांधी का डीएनए लेने की बात हुई थी तो सोनिया ने मना कर दिया। और कहा कि प्रियंका गांधी का डीएनए टेस्ट कर लो। अब सच क्या है, आप सबको तो पता ही है और ये लोग हमसे प्रूफ मांग रहे हैं, इन लोगों की हैसियत ही नहीं है कि ये हमसे सुबूत मांगें।
error: Content is protected !!