• Fri. Aug 14th, 2026

पेट्रोल पम्प परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश

BySurendra Jain

Mar 11, 2019

रतलाम। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान द्वारा जिले में लोकसभा आम निर्वाचन 2019 को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी पेट्रोल पम्प संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने पेट्रोल पंप परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए तथा कैमरे इस तरह लगवाएंगे कि उसमें पेट्रोल पंप पर आने वाले सभी वाहनों के नम्बर स्पष्टत: दिखे तथा यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग 24 घण्टे चालू रखेंगे तथा 1 माह की रिकार्डिंग का डाटा कम्प्यूटर में सुरक्षित रखेंगे तथा आवश्यकता पडऩे पर कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। साथ ही पंप के परिसर में मतदाता जागरूकता करने संबंधी फ्लैक्स सहज दृश्य स्थल पर प्रदर्शित करेंगे।

पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल का रिजर्व स्टाक रखने के निर्देश
कलेक्टर एवं अनुज्ञापन अधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2019 को दृष्टिगत रखते हुए मोटर स्पिरिट तथा हाई स्पीड डीजल ऑयल (अनुंज्ञापन तथा नियंत्रण) आदेश 1980 की कंडिका 10 में दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए रतलाम जिले के समस्त मोटर स्पिरिट तथा हाई स्पीड डीजल ऑयल अनुज्ञप्तिधारियों को पेट्रोल पंप पर मोटर स्पिरिट (पेट्रोल) का 2 हजार लीटर एवं हाई स्पीड डीजल आयल (डीजल) का 4 हजार लीटर का पंपेबल रिजर्व स्टॉक रखने हेतु निर्देशित किया गया है।
पेट्रोल पंप पर रिजर्व स्टॉक होने पर पेट्रोल पंप अनुज्ञप्तिधारी संबंधित अनुविभागीय अधिकारी अथवा इसके लिए कलेक्टर द्वारा अधिकृत प्राधिकारी की अनुमति से ही पेट्रोल-डीजल का विक्रय करेंगे।

You missed

error: Content is protected !!