खबरपक्की: पटना, आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले रणनीतिकाकर और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर का एक बयान सियासी भूचाल ला सकता है। जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कहा है कि वह भाजपा के साथ दोबारा गठजोड़ करने के अपनी पार्टी के अध्यक्ष नीतीश कुमार के तरीके से सहमत नहीं हैं और महागठबंधन से निकलने के बाद भगवा पार्टी नीत राजग में शामिल होने के लिये बिहार के मुख्यमंत्री को आदर्श रूप से नए सिरे से जनादेश हासिल करना चाहिये था। चुनावी रणनीतिकार से नेता बने किशोर ने एक साक्षात्कार में यह बात कही। इस बयान से साफ है कि महागठबंधन से नाता तोड़कर बीजेपी के साथ आने के नीतीश कुमार के फैसले से प्रशांत किशोर खुश नहीं हैं।
