• Fri. Oct 30th, 2026

मौत ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी, तीसरी मंजिल से गिरकर भी ऐसे बचा मासूम

BySurendra Jain

Mar 5, 2019

शिवपुरी। शिवपुरी को राघवेंद्र नगर में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना हुई। यहां 2 साल का मासूम तीसरी मंजिल से नीचे गिरा और सकुशल बच गया। हालांकि उसे मामूली चोट जरुर आई। महाशिवरात्रि पर हुई इस घटना में मासूम बच्चे के सुरक्षित बचने को लोग शिव की कृपा ही मान रहे हैं। ये पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ।

जानकारी के मुताबिक राघवेंद्र नगर में गुप्ता टाइल्स शो रूम के सामने बीती शाम ये हादसा हुआ। 2 साल का मासूम बालक कार्तिक यादव बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर खेल रहा था। इसी दौरान कार्तिक तीसरी मंजिल से नीचे गिरा। गिरने के दौरान पहले वो रेलिंग पर लटक गया। फिर संतुलन बिगड़ा तो नीचे गिरने लगा। इसी समय वो पहले हाई टेंशन लाइन से टकराया। तार टकराने से फाल्ट हुआ और तारों में चिंगारी दौड़ गई। इसके बाद कार्तिक नीचे से गुजर रही एक महिला के ऊपर जा गिरा। इस कारण बच्चे की जान बच गई। हालांकि उसे मामूली चोट आई।

कार्तिक के गिरते ही पड़ोसी रजत जैन, अमित गुप्ता और अन्य लोग दौड़े और बच्चे को उठाया। लोगों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। कार्तिक के पिता राजवीर ने बताया कि बच्चे की हालत में सुधार है।

You missed

error: Content is protected !!