• Fri. Oct 30th, 2026

PM बोले- एयर स्ट्राइक PAK में हुई और सदमा देश में बैठे कुछ लोगों को लगा

BySurendra Jain

Mar 5, 2019

धार। मध्यप्रदेश के धार में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद हमारी वायुसेना ने एयर स्ट्राइक कर इसका बदला लिया, लेकिन कुछ लोग इस पर भी सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एयर स्ट्राइक पाकिस्तान में हुई है और इसका सदमा भारत में कुछ लोगों को हुआ है। विपक्ष ने जो देश में महामिलावट शुरू की है वो अब देश के बाहर पाकिस्तान तक पहुंच गई है। वो यहां एयर स्ट्राइक और सरकार पर सवाल उठाते हैं और तालियां पाकिस्तान में बजती है। विपक्ष ने अंतरराष्ट्रीय महामिलावट कर रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जो लोग बाटला हाउस एनकाउंटर पर रोए थे वो कैसे आतंकवाद खत्म करेंगे आप सोच सकते हो।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंदौर और दाहोद लाइन का भूमि पूजन के बाद कुछ नहीं हुआ। 15 साल से ऐसे भूखे थे कि एक साथ टूट पड़े हैं। धार को दो-दो नेशनल हाइवे से जोड़ने का काम शुरु हुआ है। हमारी सकरार ने आदिवासी और जनजाती को सर्वोपरि रखा है। हमारी सरकार ने बांस के कानून में बदलाव किया, किसान इसे अपने खेत में उगा सकते हैं। हमने जनजाति छेत्र में एकलव्य आवासीय स्कूल खोले। 1857 में आजादी की पहली लडाई में आदिवासी भाइयों का योगदान दिया, उनकी याद में देश मे स्मारक बनाये जा रहे हैं। देश कह रहा है आतंकवाद को मिटाओ वो कह रहे मोदी को हटाओ।

You missed

error: Content is protected !!