• Thu. Oct 29th, 2026

भारत को सबसे बड़ा आर्थिक झटका देने की तैयारी में अमेरिका, आखिर डोनाल्ड ट्रंप क्यों हुए नाराज?

BySurendra Jain

Mar 5, 2019
खबर पक्की: नई दिल्ली, अमेरिका ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले और फिर पाकिस्तान में आतंकी अड्डों पर एयर स्ट्राइक के मसले पर भले ही भारत  के साथ खड़ा नजर आया, मगर अब उसने आर्थिक मोर्चे पर भारत को  बड़ा झटका देने की तैयारी की है। इसके संकेत खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  ने दिए हैं। उन्होंने व्यापार में भारत को जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंस  से बाहर करने से जुड़ा बयान देकर वैश्विक आर्थिक गलियारे में नई हलचल पैदा कर दी है। ट्रंप ने इस बाबत अमेरिका की संसद यानी ‘कांग्रेस’ को भी बकायदा पत्र लिखकर सूचित कर दिया है।अगर ऐसा सचमुच में हुआ तो फिर अमेरिकी बाजार में 5.6 बिलियन डॉलर मूल्य के भारतीय उत्पादों के लिए ड्यूटी फ्री यानी शुल्क-मुक्त एंट्री का दरवाजा बंद हो जाएगा। यह एक बड़ा आर्थिक झटका होगा। ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह भारत के लिए शुल्क मुक्त ट्रीटमेंट को खत्म करने का इरादा रखते हैं। बताया जा रहा है कि जीएसपी के तहत अगर भागीदारी समाप्त होती है तो 2017 में डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद से यह भारत के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई होगी।

You missed

error: Content is protected !!