• Wed. Aug 12th, 2026

सोपोर मुठभेड़ में सेना ने 2 आतंकी मार गिराए, हथियार, गोला बारूद बरामद

BySurendra Jain

Feb 22, 2019

श्रीनगर। पिछले दिनों पुलवामा में हुई मुठभेड़ में पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड मारे जाने के बाद अब सोपोर के वारपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान सेना के जवानों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। सेना को आतंकवादियों के पास से हथियार और गोलबारुद मिले हैं, जिन्हें जब्त किया गया है। देर रात से जारी इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों पर आतंकवादीअंधाधुंध गोलीबारी कर रहे थे। इसके बाद से इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई और धारा 144 लगा दी गई थी। रात साढ़े ग्यारह बजे सुरक्षाबलों को पुख्ता सूचना मिली कि वारपोरा में तीन से चार आतंकी छिपे हैं। इसके बाद तुरंत जवानों की टुकड़ी ने क्षेत्र को घेर लिया। एक घर में ठिकाना बनाकर छिपे आतंकियों ने जवानों को देख गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी चल रही है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है।

error: Content is protected !!