• Wed. Aug 12th, 2026

बेंगलुरु एयरो इंडिया शो में फिर हादसा, पार्किंग में लगी आग में 80-100 गाड़ियां खाक

BySurendra Jain

Feb 23, 2019

बेंगलुरु। बेंगलुरु में चल रहे एयरो इंडिया शो में एक और बड़ा हादसा हुआ है। एयरो शो के वेन्य पर बनी पार्किंग में शनिवार को भीषण आग लग गई जिसमें 80-100 कारों के खाक होने की सूचना है। फिलहाल आग के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि सूखी घांस की वजह से यह आग तेजी से फैली और पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को चपेट में ले लिया। आग की सूचना के बाद इसे बुझाने का काम जारी है और दमकल की कई गाड़ियां इसमें लगी हैं। आग की वजह से आसमान काले धुएं से भर गया है। बता दें कि चार दिन पहले ही एयरो शो में प्रैक्टिस के दौरान दो सूर्य किरण एयरक्राफ्ट हवा में टकरा गए थे और क्रैश हो गए थे। इस हादसे में एक पायलट की मौत भी हो गई थी। चार दिन बाद एक बार फिर यहां हादसा हुआ है।

error: Content is protected !!