नईदिल्ली। जम्मु कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना के अभियान ने जोर पकड़ लिया है। गुरूवार सुबह ही सेना ने पुलवामा जिले में 3 आतंकियों को मार डाला। पिछले 28 दिन में सेना 45 आतंकियों को मौत दे चुकी है। लिस्ट में 258 आतंकियो के नाम है, इस आपरेशन को नाम दिया गया है- आल आाउट।
केंद्र सरकार के स्पष्ट आदेश के बाद सेना का मनोबल भी बढ़ा हुआ है। भारतीय सेना ने कश्मीर में फिलहाल सक्रिय कुल 258 आतंकियो को चिन्हित किया है, इनमें 130 लोकल और 128 विदेशी आतंकी शामिल है। इंटेलिजेंस नेटवर्क के आधार पर सेना लगातार इन आतंकियो को फॉलो कर रही है और चेतावनी देने के बाद सीधे उन पर हमला किया जा रहा है। सेना ने पिछले 28 दिनों में पजलपोरा, काकापोरा, हाजिन पीर, बिजनबेहरा और पुलवामा में ऑपरेशन चलाकर 45 आतंकियो को मार दिया है। लिस्ट में अभी 213 नाम बाकी है।
