रतलाम। 53 वर्षीय कांग्रेस नेता फजलेहक पठान अपने खेत से रात में भारत कालोनी स्थित निवास की और जा रहे थे। रात्रि करीब 1.30 बजे के लगभग जब वे घर से करीब 200 मीटर दूरी पर रपट रोड़ होकर गुजर रहे थे तभी उनकी बाईक असंतुलित हो गई और वे नाले में जा गिरे। नाले में कुछ पानी और मलबा होने से वे उसमें धस गए और संभवत: उन्हे सिर में चोट भी आई इसलिए मौके पर ही उन्होने दम तोड़ दिया। घटना के कुछ समय बाद उधर से गुजरते किसी राहगीर ने बाईक देखी तो डायल 100 को सूचना दी। और सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद वहां सर्चिंग की गई तब जाकर पठान मिले। उन्हे शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। आज सुबह उनका पोस्टमार्टम हुआ और आज रात्रि में बेटी के मस्कट से लोट आने के बाद उन्हे दफनाया जाएगा। बेटा भी भोपाल से लोट आया है। पुलिस ने बताया हादसे को लेकर जांच भी की जा रही है।
