खबर पक्की : नामली (रतलाम)’–कल (शुक्रवार) 22 फ़र को मुख्यमंत्री कमलनाथ जय किसान ऋण माफी योजना के शुभारम्भ को लेकर मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मालवा की धरती रतलाम पर कदम रखेंगे। रतलाम के नामली में आगमन की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है सुरक्षा के लिए रतलाम जिले के बल के साथ ही अनेक जिलों का सुरक्षा बल लगेगा। नामली की उपमंडी में कार्यक्रम को लेकर नगर के साथ ही अनेक जगह सुरक्षा के चलते पुलिस बल नामली पहुच चुका है।
मुख्यमंत्री के हेलीपेड से सभा स्थल तक आने वाले रास्ते पर दो चौराहे है उनपर बेरिकिट्स से रास्ते रोकना तो ठीक होगा मगर मुख्यमंत्री कमलनाथ को जिस फोरलेन से गुजरना है उसके बीच का डिवाइडर कई जगह से टूटा हुवा है फोरलेन पर अनियमिताओं और वाहन चालकों की लापरवाही के चलते टूटा डिवाइडर मुख्यमंत्री की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। मुख्यमंत्री के आने में मात्र 24 घण्टे शेष बचे हुए है मुख्यमंत्री के सुरक्षा अमले और जिला और पुलिस प्रशासन को इस मामले में ध्यान देना चाहिए।
