• Thu. Oct 29th, 2026

प्रदेश के न्यायिक अधिकारियों का अधिवेशन, शहीद अश्विनी को दी श्रद्धांजलि

BySurendra Jain

Feb 16, 2019

जबलपुर। राज्य की जिला अदालतों के वरिष्ठ न्यायाधीश शनिवार 16 फरवरी को जबलपुर में जुटे। सभी ने रामपुर स्थित तरंग प्रेक्षागृह में सुबह 11बजे से आयोजित होने वाले न्यायिक अधिकारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में हिस्सा लिया। अधिवेशन में न्यायिक मसलों के साथ न्यायिक अधिकारियों की समस्याओं व कल्याण योजनाओं पर विचार किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे हाई कोर्ट, जिला कोर्ट के न्यायाधीशों ने पुलवामा में शहीद हुए मध्य प्रदेश के लाल अश्विनी को श्रद्धांजलि दी।

आयोजन में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एसके सेठ, प्रशासनिक जज एचजी रमेश, जस्टिस आरएस झा सहित हाईकोर्ट के अन्य जज, मुख्यमंत्री कमलनाथ व विधि मंत्री पीसी शर्मा भी शामिल हुए। सभी जिलों के जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व जिला रजिस्ट्रार सहित अन्य न्यायाधीशों को अधिवेशन में बुलाया गया। 51 डीजे, 51 सीजेएम व इतने ही डीआर अधिवेशन में शामिल हुए। 51 जिला अदालतों से करीब 150 से अधिक विशेष न्यायाधीशों को मिलाकर शामिल होने वाले जजों की संख्या करीब 750 से अधिक रही।

जबलपुर सीजेएम आनंद जांभुलकर ने बताया कि अधिवेशन हर दो साल बाद आयोजित किया जाता है। इसमें नए अध्यक्ष का चुनाव किया गया। वहीं वर्तमान अध्यक्ष अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाइं। साथ ही वे वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा न्यायिक अधिकारी हित में किए गए कार्यों का ब्यौरा भी पेश किया गया।

You missed

error: Content is protected !!