• Thu. Oct 29th, 2026

जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा- प्रधानमंत्री, झांसी में दिया बुंदेलखंड को तोहफा

BySurendra Jain

Feb 16, 2019

झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को झांसी में कहा कि आज देश बहुत दुखी है। यहां आए आप सभी की भावनाओं को समझ पा रहा हूं। पुलवामा में आतंकवादियों ने जो हमला कि या है, उससे हर भारतीय आक्रोश में है। हमारे वीर जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। ये भरोसा झांसी की भूमि से वीरों और वीरांगनाओं की धरती से 130 करोड़ हिंदुस्तानियों को देना चाहता हूं।

मोदी ने कहा हमारे सुरक्षाबलों का शौर्य उनका पराक्रम देश ने देखा है। देश को उनके सामर्थ्य और शौर्य पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को आगे की कार्रवाई तय करने के लिए समय क्या हो, काल क्या हो, स्वरूप क्या हो, वो सारे फै सले करने के लिए इजाजत दे दी गई है।

उन्‍होंने कहा कि पुलवामा हमले के गुनहगार, साजिशकर्ताओं को उनके कि ए की सजा जरूर मिलेगी। हमारा पड़ोसी देश ये भूल रहा है कि ये नई नीति और नई रीति वाला भारत है। आतंकी संगठनों और उनके आकाओं ने जो हैवानियत दिखाई है, उसका पूरा हिसाब लिया जाएगा। हमारा पड़ोसी देश आर्थिक बदहाली के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। बदहाली के इस दौर में वह पुलवामा जैसे हमले कर वह सोचता है कि भारत भी बदहाल हो जाएगा।

उन्होंने पाकि स्तान का नाम लेते हुए कहा कि आपने जो रास्ता अपनाया है, उससे उनकी बर्बादी तय है। हमने जो रास्ता अपनाया है, उससे हमारी उन्न्ति दुनिया देख रही है। हमारे देश के 130 करोड़ लोग मिलकर मुंहतोड़ जवाब देंगे। प्रधानमंत्री ने 14 परियोजनाओंका शिलान्यास करते हुए बुंदेलखंड के लिए 20 हजार करोड़ की परियोजनाओंकी सौगातोंदी। उन्होंने देश के सबसे बड़े प्रोजेक्टों में से एक डिफे न्स कॉरीडोर और सूखे से जूझ रहे बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए पेयजल परियोजना का शिलान्यास कि या।

डिफेंस कॉरीडोर से क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के कारण ही बुंदलेखंड के विकास की बड़ी योजना बनी है। बुंदेलखंड में 4500 गांव हैं, लेकि न 1800 गांवों में आजादी के बाद पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं थी, लेकि न अब इन पर काम कि या जा रहा है। इसके साथ ही यहां पर डिफेंस कॉरीडोर से इस क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा, साथ ही देश सुरक्षा के मामले में और भी ज्यादा सबल बनेगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डिफेंस कॉरीडोर की नींव प्रधानमंत्री मोदी ने रखी है।

कें द्रीय जल संसाधन मंत्री तथा झांसी की सांसद उमा भारती ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती अपने शौर्य, प्रतिभा के लिए चर्चित रही, लेकि न यह धरती अभाव, परेशानी और गरीबी के लिए भी जानी जाती रही है। पिछली सरकारों ने यहां की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। अब 40 हजार करोड़ की विकास योजनाएं बुंदेलखंड को दी जा रही हैं।

You missed

error: Content is protected !!