• Tue. Aug 11th, 2026

शहीदों को अंतिम विदाई दे रहा देश, हमले को लेकर सर्वदलीय बैठक शुरू

BySurendra Jain

Feb 16, 2019

पुलवामा आतंकी हमले में गुरुवार को शहीद हुए देश के 40 सपूतों की पार्थिव देह उनके घर पहुंच रही हैं। इसके साथ ही आज उनको पूरा देश अंतिम विदाई देगा। गम, गुस्से और बदले की मांग के बीच इन शहीदों के परिजनों के साथ पूरा देश खड़ा है। आज इस हमले को लेकर सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है जो सुबह 11 बजे संसद में शुरू होगी। वहीं सरकार हमले के खिलाफ एक्शन मोड में है।

आतंकी हमले को लेकर बुलाई गई सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू हो चुकी है और इसमें सभी दलों ने के नेता और प्रतिनिधी मौजूद हैं। बैठक की अध्यक्षता गृहमंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं।

पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद बीरेंद्र राणा पार्थिव शरीर मोहम्मदपुर भुड़िया स्थित उनके घर पहुच गया है। पार्थिव शरीर  घर पहुँचते ही पूरा गांव रो पड़ा। सीआरपीएफ बटालियन काठगोदाम से 35 जवानों की टुकड़ी अंतिम सलामी को पहुँची है। पार्थिव शरीर लेकर आए जवानों ने वो बॉक्स नही खोलने दिया। सीआरपीएफ अफसर हेमन्त कुमार ने शहीद के पिता दीवान सिंह को सांत्वना दी। पत्नी रेनू को बॉक्स न खोले जाने की वजह से अपने जीवनसाथी के आखिरी दर्शन भी नही कर सकी।

error: Content is protected !!