• Thu. Oct 29th, 2026

करोल बाग के होटल अर्पित में भीषण आग, 17 की मौत; दोपहर फिर धुआं उठने से हड़कंप

BySurendra Jain

Feb 12, 2019

नई दिल्ली। दिल्ली के करोलबाग इलाके में मंगलवार तड़के होटल अर्पित पैलेस में भीषण आग लग गई। जान गंवाने वालों में 17 लोगों में सात पुरुष, एक महिला व एक बच्चा शामिल है। मरने वालों में ज्यादातर लोग देश की राजधानी दिल्ली घूमने आए टूरिस्ट व अन्य लोग थे। म्यांमार और कोच्चि से आए लोग भी इनमें शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद जान बचाने के लिए कई लोग तकिए लेकर चौथी मंजिल से कूदे, लेकिन बच नहीं पाए। मरने वालों में ज्यादातर लोग केरल से हैं।

घटनास्थल पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी पहुंचे और उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजे का एलान किया है। वहीं, कुछ देर बाद दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग भी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं, दोपहर में फिर से होटल की छत पर धुआं उठने से हड़कंप मच गया।

  • हादसे में इनकम टैक्स (IT) कमिश्नर सुरेश कुमार की भी मौत हो गई। वह मूलरूप से पंचकूला के रहने वाले थ और दिल्ली में तैनाती थी।
  • घायलों में एक विदेशी महिला भी शामिल है। वह म्यांमार की रहने वाली है। यह महिला आग से बचने के लए कूद गई थी। उसका राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।
  • RML अस्पताल में कुल 13 लोगों को लाया गया था, सभी मृत आए थे। पांच की पहचान हुई है, इनमें दो लोग हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सदस्य थे। 13 में से 8 लोगों की मौत दम घुटने से हुई है और बाकी की जलने से।
  • होटल से कूदने वाली एक टूरिस्ट महिला गाइड का नाम चंचल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
  • वहीं, पुलिस की मानें तो दिल्ली के करोलबाग में एक होटल अर्पित पैलेस में मंगलवार तड़के भीषण आग गई। आग की चपेट में आने से एक बच्चे सहित 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से झुलसे हैं। वहीं, फायरकर्मियों ने अबतक करीब 35 लोगों को बाहर निकाल लिया है। हालांकि, अभी कुछ अन्य लोगों के फंसे होने की सूचना है। राहत व बचाव कार्य जारी है। अब तक राममनोहर लोहिया अस्पताल में 17 मृतकों को लाया गया है। आरएमएल, लेडी हार्डिंग के अलावा कुछ घायल गंगाराम अस्पताल भी ले जाए गए हैं।
  • जानकारी के मुताबिक, करोलबाग के होटल अर्पित पैलेस में आग सुबह करीब साढ़े चार बजे लगी। गहरी नींद में सोए लोग इससे पहले कुछ समझ पाते, आग फैलती चली गई। इसके बाद लोगों में दहशत फैल गई। चीफ फायर ऑफिसर के मुताबिक 2 लोग बिल्डिंग से कूद पड़े। होटल में कुछ अन्य लोगों के फंसे होने की भी आशंका है। फायर ब्रिगेड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। अग्निशमन विभाग के डिप्टी चीफ सुनील चौधरी ने बताया कि होटल अर्पित पैलेस में आग की चपेट में आने से 17 लोगों की मौत हो गई। हालांकि आग बुझा दी गई है।

You missed

error: Content is protected !!