• Fri. Oct 30th, 2026

MP: आईपीएस अधिकारियों के तबादले : दोहरे साइबर क्राइम विशेष पुलिस महानिदेशक बने

BySurendra Jain

Feb 10, 2019

भोपाल। राज्‍य शासन ने रविवार को भारतीय पुलिस सेवा के कुछ अधिकारियों के तबादले कर दिए। अशोक दोहरे को साइबर क्राइम पुलिस मुख्‍यालय में विशेष पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। संजय राणा को विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण बनाया गया है।

अरुणा मोहन राव को अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक रेल बनाया गया है। राजाबाबू सिंह को ग्‍वालियर का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। चंचल शेखर रीवा और उमेश जोगा जबलपुर विशेष सशस्‍त्र बल के आईजी होंगे।अंशुमान यादव को पुलिस मुख्‍यालय में आईजी बनाया गया है।अनिल सिंह कुशवाह पन्‍ना के एसपी होंगे।

 

You missed

error: Content is protected !!