• Tue. Aug 11th, 2026

मालगाड़ी पर चढ़कर सेल्फी लेना पड़ा भारी, देखें रौंगटे खड़ा करने वाला

BySurendra Jain

Feb 11, 2019

झाबुआ। सेल्फी लेने के चक्कर में आजकल लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। फिर उसमें जान भी क्यों न चले जाए। ऐसा ही एक मामला झाबुआ जिले के बामनिया से सामने आया है। जहां भेरूगढ़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर एक युवक मालगाड़ी पर चढ़कर सेल्फी लेने के चक्कर में जान गंवा बैठा। मालगाड़ी के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक एक झटके में झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल रेलवे पुलिस ये पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर कैसे ये युवक मालगाड़ी पर चढ़ा। पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। जब ट्रेन के ऊपर चढ़कर सेल्फी लेने के चक्कर में लोगों की जान गई हो। ये युवक भेरूगढ़ बारात में आया था, घूमने गया था तो रेल के डिब्बे के उपर चढ़ गया और इसी दौरान इसकी करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान पंकज दुलाखेड़ी(पेटलावद) के रुप में हुई है।

You missed

error: Content is protected !!