• Sat. Oct 31st, 2026

मौसम / हिमाचल-उत्तराखंड में आज बादल फटने की आशंका, रात में हुई बर्फबारी; मध्यप्रदेश में ओले गिरे

BySurendra Jain

Feb 7, 2019

भोपाल/ पहाड़ी राज्य हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को बर्फबारी हुई। निजी वेबसाइट स्काइमेट ने दोनों राज्यों में बादल फटने की आशंका जताई है। यहां बुधवार को बर्फबारी हुई है। वहीं, मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर ओले गिरे। राजस्थान और राजस्थान में सर्द हवाएं चलीं।

मध्यप्रदेश में ग्वालियर के 20, सतना के चार गांवों में ओले गिरने और गुना, भिंड और भोपाल में बारिश होने से हवा में ठंडक घुल गई। मौसम वैज्ञानिक पीएन बिरवा के मुताबिक, उत्तर भारत में बने पश्चिमी विक्षोभ को बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से भी नम हवाएं मिलकर और प्रभावी बना रही हैं। राजस्थान के आसपास हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इससे मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है।

हिमाचल-उत्तराखंड

स्काईमेट का अनुमान है कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती हैं। हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश के तराई वाले इलाकों, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और उत्तरी राजस्थान में गुरुवार और शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। 8 और 9 फरवरी से मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों में शीतलहर  है।

You missed

error: Content is protected !!