• Tue. Aug 11th, 2026

सात गांवों में सात मिनट तक गिरे ओले, फसलों को नुकसान

BySurendra Jain

Feb 6, 2019

राजगढ़। राजगढ़ जिले में बुधवार की शाम मौसम में आए बदलाव के बाद अचानक बारिश हुई और ओले गिरे। सात गांवों में पांच से सात मिनट तक हुई ओलावृष्टि के कारण फसलों को खासा नुकसान हुआ है। जबकि करीब 20 से 25 मिनट तक बारिश हुई है।

जिले में पिछले करीब एक सप्ताह से मौसम बार-बार बदल रहा है। कभी बादल छा जाते हैं और कभी धूप निकल रही है। बुधवार की शाम करीब पांच बजे के आसपास माचलपुर क्षेत्र के ग्राम पीपल्याकुल्मी, ब्राह्मणगांव, आगरिया, कूमड़ा, गादिया, कूमड़ी, मुकंदपुरा आदि में तेज बारिश हुई और ओले गिरे। किसान रंगलाल, हरिप्रसाद, रामप्रसाद आदि ने बताया कि ओले गिरने से संतरा के पेड़ों से फल झड़ गए। वहीं किसान ओमप्रकाश, शिवलाल, अमृतलाल आदि ने बताया कि उनकी धनिया, गेहूं और चने की फसल को नुकसान हुआ है। ओलों की मार से फसल आड़ी हो गई।

You missed

error: Content is protected !!