• Sat. Aug 1st, 2026

सीमांचल एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतरीं, 6 की मौत

BySurendra Jain

Feb 3, 2019

हाजीपुर (बिहार)। बिहार के हाजीपुर में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ। सुबह करीब 3.52 बजे वैशाली में सीमांचल एक्सप्रेस के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। अब तक 8 लोगों की मौत हुई है और 13 यात्री घायल हैं। बचाव टीम मौके पर पहुंच चुकी है। ट्रेन नम्बर 12487 जोगबनी से आनंद विहार स्टेशन तक जाती है।

पढ़िए रेल हादसे से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट

– रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान: रेलवे ने मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। गंभीर घायलों को 2 लाख और मामूली रूप से घायल यात्रियों को 50 हजार की मदद की जाएगी। सभी यात्रियों को मुफ्त इलाज होगा।

– एनडीआरएफ की टीम के मुताबिक, राहत और बचाव कार्य पूरा हो चुका है। सभी दुर्घटना ग्रस्त डिब्बों से घायलों को निकाला जा चुका है।

– हादसे के बाद दोनों तरफ से ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। यात्रियों को नजदीकी स्टेशनों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

– राहत बचाव कार्य के लिए सोनपुर और बरौनी से ART टीम को रवाना कर दिया गया है। हादसे के बाद बछवाड़ा-हाजीपुर सिंगल लाइन पर परिचालन रद कर दिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन सोनपुर- 06158-221645, हाजीपुर- 06224-272230, बरौनी- 06279-23222।

– सोनपुर और बरौनी जैसे आसपास के इलाकों से डॉक्टरों की एक टीम को हादसे की जगह पर भेजा गया है, ताकि घायलों को जल्द से जल्द इलाज मिल सके।

– ट्रेन जोगबनी से दिल्ली के आनंद विहार जा रही थी। हाजीपुर-बछवारा रेलखंड पर हादसे की सूचना मिलने पर वैशाली डीएम राजीव रौशन और एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों हादसे की जगह पर पहुंचे गए हैं।

– सोनपुर डिवीजन से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन तड़के 3.52 बजे मेहनर रोड से गुजरी थी। इसके बाद करीब 3.58 बजे सहदेई बुजुर्ग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

– ट्रेन के कम से कम पांच डिब्बों के पटरी से उतरने की खबर है। इनमें से तीन स्लीपर (एस-8, एस-9 और एस-10) हैं। एक जनरल कोच और एक एसी कोच (बी-3) भी पटरी से उतरे हैं।

You missed

error: Content is protected !!