• Thu. Sep 10th, 2026

भाजपा परिषद द्वारा संचालित नामली के शासकीय कालेज में नहीं फहराया गया तिरंगा।

BySurendra Jain

Jan 27, 2019

खबर पक्की : पूरे भारत वर्ष में शनिवार को 70 वा गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ बनाया गया वही रतलाम जिले के नामली कस्बे में नगर परिषद द्वारा संचालित शासकीय महाविद्यालय नामली में ही न ध्वजारोहण हुआ और न ही राष्टीय ध्वज महाविद्यालय की बिल्डिंग पर लगाया गया। नगर परिषद अध्यक्ष नरेंद्र सोनावा ने बताया कि हमने हर विद्यालय व महाविद्यालय की चार रोज पहले मीटिंग ली थी व सभी को ध्वजारोहण करने को कहा था अगर किसी ने ध्वजारोहण नही किया तो उचित कार्यवाही करवाएंगे। वही नामली एन एस यू आई ब्लाक अध्यक्ष बलराम जाट द्वारा कालेज में ध्वजारोहण नही करने को लेकर कड़ी निंदा की गई व कार्यवाही की मांग की गई अगर कार्यवाही नही होती है तो हम उग्र आंदोलन करेगे। भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष विशाल गोयल के नेतृत्व में थाना प्रभारी महोदय को ज्ञापन दिया गया व जल्द ही कार्यवाही करने की मांग की गई।

You missed

error: Content is protected !!