बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के मोहद गांव में 18 जून की रात पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जीत के बाद कुछ शरारती युवकों ने पटाखे चलाए और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। गांव के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस ने भी तत्काल ही घेराबंदी करते हुए 15 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ आपराधिक षड़यंत्र और देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।
घटना बुरहानपुर जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र की है। सभी युवक अल्पसंख्यक समुदाय से है और पुलिस की पूछताछ में इन्होंने स्वीकार किया है कि शरारत के चलते उन्होंने यह हरकत की थी।
