• Mon. Sep 14th, 2026

रमनसिंह के मंत्री ने बेटे की शादी में लगाई डाक्टर्स की ड्यूटी

BySurendra Jain

Jun 19, 2017

रायपुर। नरेंद्र मोदी सरकार भले ही देश में वीआईपी कल्चर को खत्म करने का संदेश देने में जुटी हो लेकिन भाजपा से जुड़े लोग ही मोदी सरकार की मंशा को पलीता लगाने में जुटे है। ताजा मामला, छत्तीसगढ़ की रमन सरकार के मंत्री रामसेवक पैकरा से जुड़ा हुआ है। मंत्री रामसेवक द्वारा अपने बेटे की शादी में सरकारी डाक्टर्स की ड्यूटी लगाने का मामला सामने आया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार में गृह, जेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रामसेवक पैकरा के बेटे लवकेश पैकरा की शादी के लिए कई सरकारी डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की एक टीम की ड्यूटी लगाई गई। इसके लिए बकायदा रायपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चिठ्‌ठी भी लिखी गई।.स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा लिखे गए पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि राम सेवक पैकरा के बड़े पुत्र लवकेश पैकरा की शादी को लेकर डॉक्टरों की व्यवस्था करने को कहा गया था। जिसके बाद इसकी कड़ी निंदा की जा रही है। बिहार में भी कुछ दिन पहले ही सरकारी डाक्टर्स की ड्यूटी लगाए जाने का ऐसा ही एक मामला सामने आया था। लालू यादव के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने अपने बंगले सरकारी आवास पर डाक्टर्स की ड्यूटी लगवाई थी, इसके बाद बिहार में विपक्ष ने खासा हंगामा किया और विरोध दर्ज कराया।

You missed

error: Content is protected !!