• Thu. Sep 10th, 2026

RSS पदाधिकारी की गला रेत कर हत्या, चेहरा भी जलाने की कोशिश की

BySurendra Jain

Jan 23, 2019

रतलाम। रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम कमेड में आरएसएस के शिवपुर मंडल के पूर्व मंडल कार्यवाह हिम्मत पाटीदार (36) निवासी कमेड की उनके ही खेत में गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने वारदात के बाद उनकी पहचान छिपाने के लिए उनका चेहरा भी जलाने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसारए आरएसएस के जिला घोष प्रमुख संजय पाटीदार के चचेरे भाई हिम्मत पाटीदार निवासी ग्राम कमेड मंगलवार रात गांव के पास स्थित खेत पर गए थे। बुधवार सुबह घर नहीं लौटने पर उनके पिता लक्ष्मी नारायण उन्हें देखने खेत पर गए तो वहां एक जगह हिम्मत का शव पड़ा हुवा था। उनकी बाइक करीब 10 मीटर दूर पड़ी थी। उनका गला किसी धारदार हथियार से रेता हुआ था और हत्यारों ने मृतक का चेहरा जलाकर उनकी पहचान छिपाने की भी कोशिश की।

खबर फैलते ही लोग और विधायक दिलीप मकवाना मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पंहुंचे और जांच शुरू की। दोपहर 1.30 बजे शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

मृतक हिम्मत के परिजनों ने पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह बीती रात करीब डेढ़ बजे खेत की मोटर चालू करने के लिए खेत पर गए थे। उनका खेत कमेड और कमठाना गांव के बीच है। पुलिस को फिलहाल हत्यारों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

You missed

error: Content is protected !!