• Mon. Aug 3rd, 2026

रेलवे PRO जयंत की अचानक तबीयत बिगड़ी, सीनियर अफसर से विवाद की खबर

BySurendra Jain

Jan 18, 2019

इंदौर। रेलवे स्टेशन पर इंदौर-नई दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन के शुभारंभ के पहले पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्रकुमार जयंत को सीने में दर्द और घबराहट के चलते अस्पताल ले जाया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि कार्यक्रम से पहले उनकी किसी बात को लेकर सीनियर डीसीएम मीणा से फोन पर जमकर बहस हो गई थी। दोनों के बीच हुए विवाद के बाद जितेंद्र कुमार जयंत की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें इंदौर के शेल्बी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

दरअसल आज शाम को इंदौर रेलवे स्टेशन में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और धार की सांसद सावित्री ठाकुर की मौजूदगी में कई ट्रेनों के शुभारंभ का कार्यक्रम था। इसमें पातालपानी-कालाकुंड पर चलने वाली हरिटेज ट्रेन के औपचारिक शुभारंभ के अलावा इंदौर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस, इंदौर- बीकानेर ट्रेन और इंदौर-गांधीधाम एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई जानी थी। इसी कार्य़क्रम से पहले ही रेलवे पीआरओ की तबीयत बिगड़ गई।

error: Content is protected !!