खबर पक्की: रतलाम और आसपास सरिया सहित बड़ी मात्रा में आ रहा है दो नंबर का माल शीर्षक से 13 जनवरी को लगी खबर का असर ये हुवा है की अट्ठारह उन्नीस तारीख तक दो नंबर के माल की लोडिंग सप्लाई स्टेशनों से रोक दी गई है। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों और दो नंबर के माल की दलाली करने वाले सूत्रों से पता चला है कि इस खबर के बाद हड़कंप मच गया है और एहतियात के बतौर 19 तारीख तक दो नंबर का माल फैक्ट्री से लोड होना बंद हो गया है और आगे स्थिति देखने के बाद यह फिर शुरू हो पायेगा। ज्ञातव्य है कि इस खबर में हमने बताया था कि कैसे महाराष्ट्र के जालना और गुजरात के भावनगर आदि जगह से सरिया और स्क्रैप सहित इलेक्ट्रॉनिक आइटम प्लास्टिक आइटम और अन्य अनेक आइटम 2 नंबर में धड़ल्ले से मध्यप्रदेश में आ रहा है जिससे एक नंबर में व्यापार करने वाले व्यापारी की मौत हो रही है वहीं दो नंबर के व्यापार करने वालों की मौज हो रही है क्योंकि टैक्स चोरी के कारण दो नंबर का व्यापारी काफी कम कीमत में माल बेचता है और जब ग्राहक एक नंबर वाले के पास जाता है तो वह उसको बोलता है कि क्या लूट मचा रखी है क्योंकि वह टैक्स के कारण थोड़ा महंगा हो जाता है अगर सरकार ने दो नंबर के व्यापार को बंद नहीं किया या रोक लगाने के उपाय नहीं किए तो एक नंबर वाले व्यापारी को भूखे मरने की नौबत आ जाएगी जीएसटी लागू करने के पूर्व सरकार के दावे थे कि इसके बाद दो नंबर का व्यापार कम होगा और चीजें सस्ती होगी लेकिन वह होना तो दूर दो नंबर का व्यापार और भी ज्यादा तेज गति से फल-फूल रहा है और यह सब डिलीवरी प्वाइंट और सप्लाई प्वाइंट के अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है सरकार को चाहिए की ऐसी विजिलेंस टीम बनाए जिसके अंदर समाजसेवी और सरकारी अधिकारी दोनों शामिल हो और उड़न दस्ते के माध्यम से गाड़ियों को चेक करें और दो नंबर के व्यापार को फलने फूलने से रोके अगर अधिकारियों की टीम में सरकारी अधिकारियों के साथ ईमानदार और इज्जत दार समाजसेवियो को साथ में रखा जाता है तो दो नंबर के व्यापार पर रोक लगेगी और उन्हें हमेशा डर बना रहेगा और अधिकारियों की सेटिंग पर भी रोक लगेगी।
