• Mon. Aug 3rd, 2026

सोने-चांदी के आभूषण चोरी व कनंटेनर से पांच टायर चोरी

BySurendra Jain

Jan 19, 2019
रतलाम। कल्याण नगर में गत रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार कल्याण नगर निवासी प्रहलाद पिता मांगीलाल माली ने माणकचौक थाने पर पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई की 17 जनवरी की शाम 7.30 बजे से 18 जनवरी की सुबह 7 बजे के बीच चोरी की वारदात हुई। बदमाश वहां से सोने की झुमकी वजनी 11 ग्राम, दो मंगल सूत्र, दो चांदी के पायजेब व नो हजार रुपए नकदी चोरी कर ले गए। माणकचौक पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पांच टायर चोरी
बिलपांक के चिकलिया टोल नाका और सातरुंडा लक्ष्मी ढाबे के बीच कनंटेनर से पांच टायर चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार रुपचंद्र पिता रामअवतारसिंह सैनी निवासी किराडोद थाना परागपुरा जिला जयपुर कन्टेनर लेकर चिकलिया टोल नाके से गुजरा तब उसे पता चला की कन्टेनर से पांच टायर चोरी हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर बिलपांक पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। चोरी गए टायर की कीमत 40 हजार रुपए बताई गई।
error: Content is protected !!