• Mon. Sep 14th, 2026

अमिताभ बच्चन होंगे जीएसटी के ब्रांड एंबेसेडर, आधी रात को संसद से होगा आगाज

BySurendra Jain

Jun 20, 2017

नयी दिल्ली। सुपर स्टार  अमिताभ बच्चन माल एवं सेवाकर (जीएसटी) के लिए केंद्र सरकार के ब्रांड एंबेसेडर होंगे। अमिताभ बच्चन के साथ इसके प्रचार के विज्ञापन भी शूट कर लिए गए है। जीएसटी लागू होने की घोषणा ठीक उसी तरह होगी जैसे 15 अगस्त 1947 की रात देश की स्वतंत्रता की घोषणा की गई थी। संसद के केंद्रीय कक्ष में इसके लिए बड़ा कार्यक्रम आयोजित जाएगा। जीएसटी के लिए इससे पहले बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ब्रांड अंबेसडर थीं।

संसद भवन से होगी घोषणा

जीएसटी व्यवस्था नयी अप्रत्यक्ष कर प्रणाली की शुरुआत 30 जून की आधी रात को संसद के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में होगी, यहीं से 15 अगस्त, 1947 की रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री प. जवाहरलाल नेहरू ने ऐतिहासिक भाषण दिया था। सरकार संभवत: पहली बार नयी कराधान प्रणाली शुरू करने के लिए केंद्रीय कक्ष का उपयोग करेगी।

रात 11 बजे शुरू होगा कार्यक्रम

जीएसटी लागू होने की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम संभवत: 30 जून को रात 11 बजे शुरू होगा और आधी रात तक चलेगा। एक जुलाई से जीएसटी लागू होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता होंगे, यहां राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी आमंत्रित किया जायेगा। वे पूर्व संप्रग सरकार में जब वित्त मंत्री थे, उन्होंने जीएसटी विधेयक को आगे बढ़ाया था।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह भी रहेंगे

कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद होंगे. इसके अलावा, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा भी केंद्रीय कक्ष में मौजूद रहेंगे. सूत्रों ने कहा कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी कार्यक्रम में  आमंत्रित किया जायेगा।

 

You missed

error: Content is protected !!