• Wed. Jul 29th, 2026

भाजपा ने रामनाथ कोविंद को बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

BySurendra Jain

Jun 19, 2017

नईदिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा नित एनडीए ने अपने पत्ते खोल दिए है। एनडीए ने बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। सोमवार दोपहर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेस में रामनाथ कोविंद की उम्मीदवारी का खुलासा किया है। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से उम्मीदवार रामनाथ कोविंद दलित है और अभा कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके है।

सोमवार दोपहर नईदिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में रामनाथ कोविंद की उम्मीदवारी पर फैसला किया गया। कोविंद दिल्ली हाइकोर्ट में वकील रह चुके है। वे मूलत: कानपुर के निवासी है और यूपी से 1994-2000 और 2000-2006 तक राज्यसभा सांसद रह चुके है। रामनाथ कोविंद भाजपा अजा-जजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके है।

error: Content is protected !!