खबर पक्की: इंदौर में गोलियों का शिकार हुए कारोबारी संदीप तेल का रतलाम से भी गहरा कनेक्शन है। रतलाम के जावरा रोड की लेनार्ड सिटी कॉलोनी संदीप तेल की ही है, संदीप तेल उर्फ़ संदीप अग्रवाल पूर्व में क्रिकेट का भी बड़ा बुकी रह चुका है और रतलाम के अधिकांश क्रिकेट बुकियों से उसके संबंध है। वर्तमान में कमोडिटी और प्रॉपर्टी के साथ उसके कई कारोबार थे लेकिन केबल के धंधे और मीडिया से जुड़ने के बाद इसकी सारी परेशानियां चालू हुई और अपने केबल पार्टनरो के साथ इसका काफी समय से विवाद चल रहा था अब यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा कि केबल पार्टनरो के विवाद में या प्रॉपर्टी के धंधे में या और किसी कारण से इसकी हत्या की सुपारी दी गई संदीप के भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के साथ साथ सभी दलों के नेताओं से और पुलिस और प्रशासन में संबंध व गहरी पैठ थी।
