• Sun. Aug 2nd, 2026

स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत बच्चों ने जानी पुलिस की प्रणाली

BySurendra Jain

Jan 14, 2019

खबर पक्की : रतलाम। केंद्र सरकार द्वारा संचालित एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशानुसार एसपी गौरव तिवारी के मार्गदर्शन में स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत 285 छात्रों को सामूहिक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए पुलिस एवं पुलिस से संबंधित उपकरणों के विषय में जानकारी दी। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक बच्चों को प्राप्त हो इस उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को इंडोर व आउटडोर प्रशिक्षण अच्छे से समझाने की प्रेरणा दी गई। भ्रमण पर आए बच्चों को रक्षित निरीक्षक खिलावन सिंह कंवर द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया एवं पुलिस लाइन, कंट्रोल रूम पर भ्रमण के साथ-साथ बंब डिस्पोजल, कमांड एंड कंट्रोल मोबाइल, डॉयल 100, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, फायर ब्रिगेड, आम्र्स-अम्युनिशन की विजिट करवाई जाकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बच्चों को स्टूडेंट क्रेडिट पुलिस रतलाम के ट्रेकसूट एवं जूते भी प्रदाय किए जा रहे हैं।
उक्त कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक विद्यालय आलोट, शासकीय माध्यमिक विद्यालय मुंडला कला, शासकीय माध्यमिक विद्यालय रिंगनोद, शासकीय माध्यमिक विद्यालय जावरा, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पिपलौदा, शा.मा.वि. नांदलेटा, शा.मा.वि. हाट की चौकी, शा.मा.वि. दीनदयाल नगर, शा.मा.वि. डी.ई.एफ लाईन, शा.मा.वि. सिमलावदा, शा.मा.वि. शिवपुर आदि स्कूल के 300 छात्र एवं प्राचार्यगण उपस्थित थे।
इस भ्रमण एवं ट्रेनिंग में सिक्योरिटी ग्र्रुप की श्रीमती आरती मौर्य, राकेश शर्मा, प्रकाश बौरासी, राजू निनामा, ऋषभ मिश्रा, निहारिका वर्मा, रितु बड़वाहे, मुस्कान दिवाकर, लक्ष्मी दिवाकर, कुबेर सिंह सोलंकी, नरेंद्र नायक द्वारा इन्डोर आउटडोर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

error: Content is protected !!