• Sat. Aug 1st, 2026

जय छजलानी बने जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष, प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबला जीत

BySurendra Jain

Jan 13, 2019

खबर पक्की : रतलाम,13 जनवरी। सैलाना रोड़ स्थित अतिथि गार्डन में रविवार को जिला औषधि विक्रेता संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव विक्ट्री पैनल ने जीत लिया। चुनाव में 405 केमिस्ट मतदाताओ में से 384 ने अपने मत का उपयोग किया। सुबह 11 से दोपहर 3:30 तक मतदान के बाद मतगणना कर नतीजे घोषित कर दिए गए। संघ अध्यक्ष जय छजलानी ने 58 मतों से जीत दर्ज कर यह पद फिर हासिल कर लिया।
जिला औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में दो पेनल मैदान में उतरे थे। विक्ट्री पेनल और परिवर्तन पेनल। इनमे से अध्यक्ष पद पर
जय छजलानी (विक्ट्री पेनल) को 219,रजनीश गोयल (परिवर्तन पेनल) को 161,उपाध्यक्ष पद पर
चंद्र प्रकाश जैन (विक्ट्री पेनल) को 204,राजेश कोठारी (परिवर्तन पेनल) को 175,
सचिव पद पर राकेश कोचट्टा (विक्ट्री पेनल) को 195
अभिषेक लोढ़ा (परिवर्तन पेनल) को 180,कोषाध्यक्ष पद पर विजय माहेश्वरी (विक्ट्री पेनल) को 192,बालकृष्ण राठौर (परिवर्तन पेनल) को 187,
संगठन सचिव पद पर
अजय मेहता (विक्ट्री पेनल)को 241,
प्रदीप बाफना (परिवर्तन पेनल)को 138 मत मिले। इसी प्रकार
सह सचिव पद पर
कमल चंद कटकानी (विक्ट्री पेनल) को 205
सुनील भावसार (परिवर्तन पेनल) को 174 मत प्राप्त हुए।
चुनाव प्रक्रिया प्रकाश जागीरदार (मुख्य चुनाव अधिकारी), अब्दुल्ला ठाकर एवं प्रवीण गुप्ता (उप चुनाव अधिकारी) द्वारा संपन्न कराई गई। नतीजे घोषित होते ही निर्वाचित उम्मीदवारों को समर्थकों ने खुशियां मनाई।

You missed

error: Content is protected !!