खबर पक्की: रतलाम जिले के अंदर धारा 144 लगी हुई है जिसके अंतर्गत 5 या 5 से अधिक व्यक्ति इकठ्ठे होने पर बंदिश लगी है। और धारा 144 का उल्लंघन करते हुए आज भाजपा नेताओं ने नए कलक्ट्रेट पर बहुत अधिक भीड़ इकट्ठी की थी और कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने का प्रयास किया था जिला प्रशासन ने इस बात को गंभीरता से लिया है और धारा 144 और कानून का उल्लंघन मानते हुए भाजपा नेताओं की इस कारगुजारी पर एफ आई आर दर्ज करवाने का निर्णय लिया है प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी प्रवीण फुल पगारे ने बताया कि इस संबंध में प्रतिवेदन पुलिस को भेजा जा रहा है और किसी को भी कानून का उल्लंघन करने की छूट नहीं दी जाएगी।
