खबर पक्की : रतलाम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के नेतृत्व में ब्लॉक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अस्पताल का भ्रमण कर मरीजों से अस्पताल में व्याप्त समस्याएं जानी, मरीजों ने बताया की अस्पताल में कुत्ते काटने पर लगने वाले इंजेक्शन एआईवी एवं आई वी सेट वह इंसुलिन व अन्य दवाइयां उपलब्ध नहीं है, साथ ही अस्पताल में व्याप्त भारी गंदगी है डॉक्टर बाहर से दवाई लाने को कहते हैं ,उक्त समस्या के निराकरण हेतु ब्लॉक कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सिविल सर्जन श्री आनंद चंदेलकर से मिला तथा मांग की गई की मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में बनी है जो कि आम जनता की सरकार, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट जी स्वयं भी हर शहर के सरकारी अस्पताल में दौरा कर मरीजों से समस्या जानकर निराकरण करा रहे हैं इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी भी समय-समय पर अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को होने वाली समस्या से अवगत होकर अस्पताल प्रशासन को अवगत कराएंगे तथा अस्पताल प्रशासन का सहयोग भी करेंगे तथा शीघ्र ही स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट जी व क्षेत्रीय भाई साहब भाई साहब बस करे सरकार आ गई है तो कुछ अच्छा करो सांसद कांतिलाल जी भूरिया अस्पताल में व्याप्त कमियों से अवगत कराया जाएगा सिविल सर्जन श्री चंदेल कर ने कुत्ते के काटने पर लगने वाले इंजेक्शन, वह इंसुलिन व कुछ दवाइयों का तुरंत उपलब्ध करवाने हेतु निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में मंडल अध्यक्ष विशाल भंडारे मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोपाल चंद्र वाडिया, ब्लॉक अध्यक्ष इमरान खान, राजेश डोई, कपिल मजादिया, रमेश शर्मा, देवेंद्र गुर्जर, ओपी तिवारी, शैलेंद्र सिंह तंवर आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
