खबरपक्की:जिला कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर 30 दिसम्बर 2018 को मनाये गये फन ए रतलाम कार्यक्रम को मिली अपार सफलता से और जनता द्वारा प्रत्येक रविवार मनाने के मिले सुझाव पर जिला प्रशासन ने 6 जनवरी रविवार को इस कार्यक्रम को 80 फिट रोड़ रतनपुरी पर आयोजित करने का फैसला लिया है। इस बार इसमें नये आकर्षण के रूप में कठ पुतली नृत्य को भी जोड़ा जाएगा। ज्ञातव्य हो की इस कार्यक्रम में लोगो को सुबह जल्दी उठ कर आना होता है इससे लोगो को सेहत के प्रति जागरूक करना और परिवार को घुमाने फिराने का व मनोरंजन का मौका देकर तनाव मुक्त रखना भी इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। जिला प्रशासन ने जनता से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता कर सेहत के प्रति जागरूक होने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का आग्रह किया है।
