• Thu. Oct 29th, 2026

जिले में झमाझम बारिश, एक दिन में औसतन 1.38 इंच पानी बरसा… शहर में पिछले 24 घंटे में 3 इंच बारिश…सीजन में अब तक जिले में औसत 13.40 इंच बारिश, फिर भी पिछले साल से 9.16 इंच पीछे

BySurendra Jain

Jul 31, 2026

खबर पक्की, 31 जुलाई, रतलाम। सावन के पहले दिन गुरुवार को रतलाम जिले में मानसून जमकर बरसा। जिलेभर में औसतन 34.50 मिमी (करीब 1.38 इंच) वर्षा दर्ज की गई।
सबसे ज्यादा बारिश रतलाम तहसील में 78 मिमी (3.12 इंच) हुई। इसके अलावा आलोट में 52 मिमी (2.08 इंच), रावटी में 51 मिमी (2.04 इंच), बाजना में 21 मिमी (0.84 इंच), सेलाना में 20 मिमी (0.80 इंच), जावरा व पिपलोदा में 19-19 मिमी (0.76 इंच) तथा ताल में 16 मिमी (0.64 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई।
गुरुवार की इस अच्छी बारिश के बावजूद जिले में इस मानसून सीजन की कुल वर्षा अभी भी पिछले साल से काफी कम बनी हुई है। 1 जून से 31 जुलाई तक जिले में औसतन 335 मिमी (13.40 इंच) वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि तक 564 मिमी (22.56 इंच) बारिश हो चुकी थी। यानी इस वर्ष अब तक जिले में 229 मिमी (करीब 9.16 इंच)कम बारिश हुई है।
तहसीलवार तुलना करें तो आलोट में इस वर्ष 14.96 इंच वर्षा हुई है, जबकि पिछले वर्ष 18.64 इंच हुई थी। जावरा में 14.72 इंच के मुकाबले पिछले साल 22.84 इंच, ताल में 10.64 इंच के मुकाबले 12.28 इंच, पिपलोदा में 15.32 इंच के मुकाबले 25.84 इंच, बाजना में 8.52 इंच के मुकाबले 16.20 इंच, रतलाम में 18.48 इंच के मुकाबले 22.60 इंच, रावटी में 11.72 इंच के मुकाबले 26.24 इंच तथा सेलाना में 12.84 इंच के मुकाबले 35.84 इंच वर्षा दर्ज की गई है।
जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 918.3 मिमी (करीब 36.73 इंच) मानी जाती है। गुरुवार की तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत जरूर मिली, लेकिन मानसून के कुल आंकड़ों में रतलाम जिला अभी भी पिछले वर्ष की तुलना में काफी पीछे चल रहा है।

You missed

error: Content is protected !!