• Sun. Aug 2nd, 2026

गरीब सुनील की हाय लगी, सैलाना एसडीएम लक्ष्मी गामड़ का रतलाम तबादला, रणजीत कुमार होंगे नये एसडीएम

BySurendra Jain

Jan 4, 2019

खबर पक्की: गरीब और बेगुनाह की हाय लगती है यह तो सुना था आज देख भी लिया। ग्राम पोन बट्टा के आदिवासी बालक सुनील कुमार द्वारा 15 दिनों तक राशन की दुकान के चक्कर लगाने के बाद भी राशन नहीं मिलने के कारण जहर पी लिया था। उस मामले में जिस तरह सैलाना एसडीएम द्वारा लीपापोती करने का प्रयास किया गया और कलेक्टर को गलत जानकारी दी गई और वास्तविक तथ्यों को छिपाया गया और साथ ही पीड़ित परिवार पर जिस तरह दबाव बनाया गया और उस परिवार की हाय की परिणीति में कल सैलाना एसडीएम लक्ष्मी गामड़ का रीडर मनीष विजयवर्गीय ₹3000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस द्वारा धरा गया इस घटना उपरांत कलेक्टर द्वारा आज लक्ष्मी गामड़ का तबादला रतलाम कर दिया गया और रंजीत कुमार सैलाना के नए एसडीएम होगे।

error: Content is protected !!