खबर पक्की, 1 अगस्त, रतलाम। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में गठित संयुक्त टीम जिसमें आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती वंदना अग्रवाल तथा पुष्पराज सिंह चौहान द्वारा ग्राम मायाखेड़ा एवं बागाखेड़ा क्षेत्र में दबिश एवं तलाशी अभियान चलाया गया।
जिसमें 38 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा एवं 2,200 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। विभिन्न आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्त मदिरा की कुल कीमत लगभग 2,27,600 रुपये है ।
जावरा के ग्राम मायाखेड़ा एवं बागाखेड़ा में आबकारी विभाग ने की कार्यवाही, 38 लीटर कच्ची मदिरा एवं 2,200 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त
