• Wed. Jul 29th, 2026

राजनाथ के पैर की हड्डी टूटी

BySurendra Jain

Jun 18, 2017

दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की रविवार सुबह पैर की हड्डी टूट गई। उनके एक करीबी सहयोगी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब वह सुबह अपने निवास पर सैर कर रहे थे, इसी दौरान उनका टखना मुड़ गया।

घटना के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया जहां उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया। राजनाथ के सहयोगी ने बताया कि वे अपने घर आ गए हैं। राजनाथ सिंह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए हिमाचल जाने वाले थे, लेकिन उनके पैर में लगी चोट के बाद उनका वहां जाना टल सकता है।

error: Content is protected !!