• Sat. Aug 8th, 2026

PM मोदी की विदेश यात्राओं पर साढ़े 4 साल में खर्च हुए 2,021 करोड़

BySurendra Jain

Dec 29, 2018

नई दिल्ली। करीब साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर 2,021 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसमें चार्टर विमानों का खर्च, विमान का रखरखाव और यात्रा के दौरान हॉटलाइन संपर्क पर हुआ व्यय शामिल है। यह जानकारी विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने एक सवाल के जवाब में राज्यसभा में दी।

मंत्री ने प्रधानमंत्री के दौरे वाले देशों के नामों की सूची भी सदन में पेश की। बताया कि मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर अपने 48 दौरों में कुल 55 देशों की यात्राएं कीं। इनमें कई देशों की यात्राएं दो या तीन बार की गईं। बताया कि इनमें से दस देश ऐसे हैं, जहां से भारत में सबसे ज्यादा पूंजी निवेश हुआ।

2014 में 30,930 मिलियन डॉलर का विदेशी निवेश हुआ था जो 2017 में बढ़कर 43,478 मिलियन डॉलर हो गया है। मंत्री ने बताया कि 2009 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन के विदेश दौरों पर पांच साल में 1,346 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने मनमोहन सिंह के आधिकारिक विदेश दौरों से संबंधित सवालों के जवाब में यह जानकारी दी, जिसमें पूछा गया कि आखिर 2009 से 2014 तक मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री के रूप में कितने खर्च हुए और 2014 के बाद से पीएम मोदी के विदेश दौरों में कितने खर्च हुए

You missed

error: Content is protected !!