• Wed. Jul 29th, 2026

केवल 706 रूपए में ले हवाई यात्रा का मजा, एयर इंडिया लाया ऑफर

BySurendra Jain

Jun 18, 2017

नई दिल्ली। निजी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा के लिए अब एयर इंडिया भी सस्ती उड़ान का ऑफर लेकर आया है। स्पाइसजेट, इंडिगो और विस्तारा की सस्ती सेवाओं के बाद एयर इंडिया यात्रियों के लिए ‘सावन स्पेशल’ ऑफर के साथ सस्ते में हवाई सफर करने का मौका देने जा रही है। क्षेत्रीय उड़ानों के लिए एयर इंडिया के टिकट 706 रुपए से शुरू होंगे।

इस सेल के अंतर्गत आपको 17 जून से 21 जून के बीच फ्लाइट बुक करानी होगी। ये ऑफर्स 1 जुलाई से 20 सितंबर तक यात्रा करने वालों के लिए ही हैं। एयर इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल और वैबसाइट के जरिए यह जानकारी दी। मॉनसून सेल के मामले में एयर इंडिया बाकी एयरलाइंस को टक्कर दे रहा है। एयर इंडिया ने ‘सावन स्पेशल’ की जानकारी देते हुए बताया कि एयर इंडिया बुकिंग ऑफिस, वैबसाइट्स, एप्प और ऑथराइज्ड ट्रैवल एजेंट्स से टिकट बुक कराकर इस ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। यह ऑफर डोमेस्टिक नेटवर्क के चुनिंदा सेक्टर्स पर उपलब्ध है।

error: Content is protected !!