• Sat. Aug 8th, 2026

MP में बर्फीली हवाओं के साथ ठंड का यू टर्न, पचमढ़ी से भी ठंडा भोपाल

BySurendra Jain

Dec 27, 2018

भोपाल। करीब 15 किमी. की रफ्तार से चल रही बर्फीली (उत्तरी) हवाओं के कारण ठंड ने अचानक यू टर्न लिया है। जिसके चलते राजधानी सहित प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

भोपाल में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात का तापमान 8.4 डिग्रीसे. दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 3 डिग्रीसे. कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज हुआ। इधर, पचमढ़ी में गुरुवार का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्रीसे. दर्ज हुआ,जो सामान्य से 1 डिग्रीसे. अधिक रहा। इस तरह भोपाल की रात पचमढ़ी से भी ज्यादा सर्द रही। मौसम विज्ञानी ने ठंड के तेवर और तीखे होने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक हाल ही में उत्तर भारत से एक पश्चिमी विक्षोभ पास हुआ है। उसके प्रभाव से बर्फबारी हुई थी। उस सिस्टम के गुजरने के बाद हवा का रुख उत्तरी हो गया है। इससे मप्र में दिन और रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञानी पीएन बिरवा ने बताया कि अभी दो-तीन दिन तक ठंड के तेवर तीखे बने रहने के आसार हैं।

चार महानगरों में गुरुवार को तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

भोपाल22.0 8.4

इंदौर21.4 9.4

ग्वालियर24.1 5.4

जबलपुर22.7 8.1

नोट:-तापमान डिग्रीसे. में

You missed

error: Content is protected !!