भोपाल। राज्य सरकार ने लोकेश जाटव को इंदौर का कलेक्टर बनाया है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी लोकेश जाटव को इंदौर कलेक्टर बनाए जाने संबंधी सरकार के फैसले पर चुनाव आयोग को कोई आपत्ति नहीं थी। इसके बाद यह निर्णय लिया गया।
चुनाव आयोग ने राज्य शासन को जाटव के तबादले की अनुमति दे दी है। जाटव 2004 की बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। जाटव मूलतः मुरैना जिले के हैं। उनके पिता सेवानिवृत्त इनकम टैक्स अधिकारी हैं।
जाटव 2008 से 2010 तक जिला पंचायत डिंडौरी में सीईओ रहे। वे इसके बाद पहली बार राजगढ़ के कलेक्टर रहे फिर मंडला रायसेन नीमच आदि जिलों में कलेक्टर रहे।
