• Tue. Sep 8th, 2026

छुट्टी पर आए सेना के जवान से मारपीट, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्ता

BySurendra Jain

Sep 8, 2026

खबर पक्की, 8 सितंबर, रतलाम। शहर के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईश्वर नगर (धीरजशाह नगर) में सोमवार देर रात बदमाशों ने जम्मू में पदस्थ भारतीय सेना के जवान दिलीप हाड़ा (पिता कारूलाल हाड़ा) के साथ जमकर मारपीट कर दी। हमले में जवान की आंख, कान और होंठ पर गंभीर चोटें आई हैं। पीडि़त जवान की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रोहित भूरिया समेत चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद यह मामला राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि आरोपियों के सत्ताधारी दल के नेता से रिश्तेदार होने की चर्चाएं गर्म हैं।
थाना प्रभारी अनुराग यादव से मिली जानकारी के अनुसार, धीरजशाह नगर निवासी जवान दिलीप हाड़ा 12 अगस्त को एक महीने की छुट्टी पर घर आए थे। सोमवार रात करीब 11:30 बजे वे मार्केट से घर लौट रहे थे। गली नंबर-4 में ईश्वर नगर निवासी आरोपी रोहित भूरिया ने उन्हें रोका और अकारण गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी और उसके साथियों ने हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसी कमलापति तिवारी और अक्षय सेन ने बीच-बचाव कर फौजी को बचाया।
घटना के बाद जवान ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने चारो आरोपी रोहित पिता राजू भूरिया 23 वर्षीय निवास ईश्वर नगर, आमान खान, पिता अकबर खान निवासी ईश्वर नगर, प्रिंस पिता विजय सिसोदिया, निवासी राम रहीम नगर, गनी पिता जाकिर खान निवासी ईश्वर नगर निवासी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 296(्र), 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
राजनीतिक संरक्षण की चर्चा
घटना के बाद से ही क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सत्तादल से जुड़े एक प्रभावशाली नेता के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस राजनीतिक संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की निष्पक्ष जांच की बात कही है।

Related Post

फर्जी ई-चालान की एपीके फाइल से सावधान, एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता, रतलाम पुलिस की साइबर एडवाइजरी, अनजान लिंक और मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड नहीं करने की अपील
कलेक्टर अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप नंबर से संदेश, नागरिक सतर्क रहेंज्फर्जी नंबर से पैसों की मांग किए जाने की आशंका, किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं करें
मंडी नीतियों से प्रदेश का व्यापारी त्रस्त, 17 सितंबर को भोपाल में होगा शक्ति प्रदर्शन, 6 सितंबर को इंदौर में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय — प्रदेशभर के व्यापारी रखेंगे अपनी प्रमुख मांगें

You missed

error: Content is protected !!