खबर पक्की /दिल्ली हाईकोर्ट ने आज हेराल्ड हाउस मामले में बड़ा फैसला देते हुए कांग्रेस की सभी आपत्तियों को दरकिनार कर दिया और हेराल्ड हाउस खाली करने के लिए 2 हफ्ते का वक्त दिया है यदि हेराल्ड हॉउस 2 हफ्ते में खाली नहीं होता है तो सरकार कार्यवाही कर खाली करवा सकती है। दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में जा सकती है और यदि सुप्रीम कोर्ट से कुछ राहत नहीं मिलती है तो उसे हेराल्ड हाउस खाली करना ही होगा।
