• Tue. Sep 8th, 2026

शेयर बाजार में नजर आई तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ऊपर

BySurendra Jain

Dec 17, 2018

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में तेजी नजर आई है। सोमवार को बाजार खुलते ही प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स चढ़ने लगा और खबर लिखे जाने तक 272 अंकों की तेजी के साथ 36,238 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। वहीं निफ्टी 67 अंकों की तेजी के साथ 10,873 पर कारोबार कर रहा था।

निफ्टी-50 में शुमार 50 शेयर्स की बात करें तो इसमें से 37 हरे निशान और 13 लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का मिडकैप 0.47 फीसद और स्मॉलकैप 0.26 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

दिन के 9 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 203 अकों की तेजी के साथ 36,166 पर और निफ्टी 48 अंक उछलकर 10,853 पर कारोबार करता देखा गया। वहीं इस समय निफ्टी-50 में शुमार 50 शेयर्स में से 34 हरे निशान, 15 लाल निशान और 1 बिना परिवर्तन के कारोबार कर रहे थे।

दिन के 9 बजकर 16 मिनट पर सेंसेक्स 170 अंकों की तेजी के साथ 36,133 पर और निफ्टी 49 अंकों की तेजी के साथ 10,854 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 में शुमार शेयर्स की बात करें तो इनमें से 43 हरे और 7 लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। इसी समय निफ्टी इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का मिडकैप 0.66 फीसद की तेजी और स्मॉलकैप 0.43 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था।

गौरतलब है कि दिन-भर के उतार चढ़ाव के बाद शुक्रवार को सेंसेक्स 33.29 अंको की तेजी के साथ 35,962.93 पर और निफ्टी 13.90 अंको की बढ़त के साथ 10,805.45 पर बंद हुआ था।

वैश्विक बाजारों का हाल: अगर प्रमुख एशियाई बाजारों की बात करें तो सभी ने बेहतर शुरुआत की है। दिन के 9 बजे जापान का निक्केई 0.76 फीसद की तेजी के साथ 21536 पर, चीन का शांघाई, 0.05 फीसद की तेजी के साथ 2595 पर, हैंगसेंग 0.17 फीसद की तेजी के साथ 26138 पर और ताइवान का कॉस्पी 0.28 फीसद की तेजी के साथ 2074 पर कारोबार कर रहा है। वहीं अगर अमेरिका के बाजार की बात करें तो बीते दिन डाओ जोंस 2.02 फीसद की गिरावट, स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 1.91 फीसद की गिरावट के साथ 2599 पर और नैस्डैक 2.26 फीसद की गिरावट के साथ 6910 पर कारोबार कर बंद हुआ था।

You missed

error: Content is protected !!